विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ काम पर संघ का भरोसा : भागवत

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Wed, 15 Apr 2015 12:25 AM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2015 01:20 AM (IST)

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को बिहार के भागलपुर में कहा कि बोलना मेरा काम नहीं है। संघ बोलने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भागलपुर [जासं]। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को बिहार के भागलपुर में कहा कि बोलना मेरा काम नहीं है। संघ बोलने या प्रचार पर विश्वास नहीं करता है। संघ की अपनी कार्यशैली है और वह सिर्फ काम पर भरोसा रखता है।

मंगलवार देर शाम विक्रमशिला एक्सप्रेस से संघ प्रमुख दो दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे। वे यहां बिहार और झारखंड के चयनित स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देने आए हैं। उनकी अगवानी के लिए प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक सहित दर्जनभर स्वयंसेवक प्लेटफॉर्म पर उपस्थित थे।

कार्यक्रम स्थल नरगा स्थित गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद वे सीधे संघ स्थान गए और वहां चल रही शाखा की प्रार्थना में हिस्सा लिया। इसके बाद अपने कक्ष में संघ के राष्ट्रीय व प्रांतीय अधिकारियों से मिले।

पढ़ें : अंबेडकर और हेडगेवार समान : संघ

पढ़ें : बाबा साहेब सही दृष्टिकोण वाले राष्ट्रवादी थे: आरएसएस