विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिश्तेदारों ने की सनाउल्लाह को वापस पाक भेजने की अपील

By Edited By:
Published: Wed, 08 May 2013 09:10 AM (IST)Updated: Wed, 08 May 2013 11:13 AM (IST)

जम्मू के कोट भलवाल जेल में हुए हमले में घायल पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़। जम्मू के कोट भलवाल जेल में हुए हमले में घायल पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सनाउल्लाह का हाल जानने के लिए मंगलवार को पाकिस्तान से उसका भतीजा और बहनोई पीजीआइ पहुंचे। दोनों यहां करीब 16 मिनट तक रहे और डॉक्टरों से उसके सेहत के बारे में जानकारी ली।

पढ़ें: कैसे विनोद के साथ दोस्ती बदल गई दुश्मनी में

पढ़ें: सनाउल्लाह इसमें हैं एक्सपर्ट

अटारी बॉर्डर से उन्हें भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच अस्पताल लाया गया। सीमा पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भारत सरकार से सनाउल्लाह को वापस पाकिस्तान भेजे जाने की अपील की। पाकिस्तानी कैदी का भतीजा मुहम्मद आरिफ और बहनोई मुहम्मद शहजाद शफीक के अस्पताल पहुंचने से पहले पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी अबरार हाशमी और जरहम अब्बास भी सनाउल्लाह का हालचाल लेने आए थे। डॉक्टर एसएन मथूरिया और डॉ. वाईके बत्तरा ने पाकिस्तानी कैदी की हालत के बारे में उन्हें पूरी विस्तृत जानकारी दी। वैसे सनाउल्लाह के दोनों रिश्तेदारों को 15 दिन का वीजा मिला है, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि वह मंगलवार रात तक ही रुकेंगे और बुधवार सुबह यहां से वापस पाकिस्तान लौट जाएंगे। फिलहाल शहर के एक होटल में उनके ठहरने का इंतजाम किया गया है।

दवाओं की भारी डोज से पीलिया हुआ

सनाउल्लाह को दवाओं की भारी डोज दिए जाने से गंभीर पीलिया हो गया है। उसकी ऑक्सीजन जरूरत को 80 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। छाती का एक्सरे भी सही नहीं आया है। ब्लड प्रेशर लेवल सामान्य करने के लिए डोपामीन की डोज दी जा रही है। उसके दिमाग की चोट जस की तस है। उसकी देखरेख कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि सनाउल्लाह की हालत अभी भी काफी गंभीर बनी हुई है।

सोमवार को पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी अबरार हाशमी द्वारा होटल में पत्रकारों से बातचीत किए जाने का विदेश मंत्रालय ने कड़ा नोटिस लिया है। चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों को मंत्रालय से जबरदस्त फटकार पड़ी। यही वजह रही कि मंगलवार को पीजीआइ और होटल में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। चंडीगढ़ पुलिस के सैकड़ों जवान और आला अधिकारी सुबह से पीजीआइ के एडवांस ट्रामा सेंटर के बाहर मौजूद रहे। सनाउल्लाह के रिश्तेदारों पर भी मीडिया से बातचीत करने पर पाबंदी रही। इस दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।