विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले को सनातन संस्था की धमकी

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Mon, 21 Sep 2015 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2015 06:51 PM (IST)

सनातन संस्था की ओर से धमकी मिलने के बावजूद वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले ने सुरक्षा लेने से इन्कार कर दिया है।

News Article Hero Image

मुंबई । सनातन संस्था की ओर से धमकी मिलने के बावजूद वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले ने सुरक्षा लेने से इन्कार कर दिया है। गोविंद पंसारे हत्याकांड में संस्था के एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने उनको सुरक्षा देने का प्रस्ताव किया था। वागले ने सोमवार को बताया कि पिछले सप्ताह कुछ पुलिस अधिकारी मेरे पास आए और बताया कि खतरों के मद्देनजर सरकार ने मेरे लिए सुरक्षा का इंतजाम करने का फैसला किया है।

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह फैसला सनातन संस्था की धमकी के चलते किया गया है या इसकी कोई और वजह है। वागले ने बताया कि मुझे लगातार संस्था की ओर से धमकी दी जा रही है। चार साल पहले इसके नेता अभय वर्तक एक कार्यक्रम छोड़कर इसलिए चले गए, क्योंकि उसकी अध्यक्षता मैं कर रहा था। पिछले सप्ताह भी इसके एक प्रकाशन में मुझे धमकी देते हुए लेख लिखा गया।

पनसारे हत्याकांड में महिला समेत चार और हिरासत में

कॉमरेड पानसरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 7 दिन की रिमांड पर