विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉमरेड पानसरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 7 दिन की रिमांड पर

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Fri, 18 Sep 2015 04:59 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 18 Sep 2015 05:02 AM (GMT+05:30)

कम्युनिस्ट नेता गोविंद पानसरे की हत्या के आरोप में सनातन संस्था के सदस्य समीर विष्णु गायकवाड़ (32) को बुधवार तड़के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पुणे। कम्युनिस्ट नेता गोविंद पानसरे की हत्या के आरोप में सनातन संस्था के सदस्य समीर विष्णु गायकवाड़ (32) को बुधवार तड़के सांगली में गिरफ्तार कर लिया गया है। कोल्हापुर और सांगली की पुलिस ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। उसे 7 दिनों की पुलिस हिरासत में रखा गया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। गोविंद पानसरे को 16 फरवरी को उनके कोल्हापुर स्थित घर के बाहर गोली मार दी गई थी।

चार दिन बाद 20 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने समीर को उसके सांगली स्थित घर से गिरफ्तार किया है। इसके पहले उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उधर, कोल्हापुर जिला बार एसोसिएशन ने गायकवाड़ का केस नहीं लडऩे का फैसला किया है।

आईजी ने कहा, शक के आधार पर गिरफ्तारी

आईजी संजय कुमार ने बताया कि कॉमरेड गोविंद पानसरे की हत्या के बाद मौके के सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल फोन के टॉवर की लोकेशन को खंगालने के बाद समीर पर शक की सुई गई। इसके बाद उस पर 6 महीने तक नजर रखी गई। इसके बाद उसे हत्याकांड में शामिल होने के शक में गिरफ्तार किया गया।

आईजी का कहना है कि हत्याकांड में सीधे या फिर परोक्ष रूप से समीर के शामिल होने का शक है। परंतु समीर की गिरफ्तारी का अर्थ यह नहीं है कि हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है।