विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रक्षा मंत्री के आमिर पर बयान को लेकर राज्यसभा में हंगामा

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Mon, 01 Aug 2016 10:05 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 10:21 PM (IST)

आमिर खान पर दिेए गए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर के बयान को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ।

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली : गुजरात से लेकर उत्तर प्रदेश तक दलितों के उत्पीड़न की घटनाओं के बीच अभिनेता आमिर खान को लेकर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर के कथित धमकाने वाले बयान पर सोमवार को राज्यसभा में खूब हंगामा हुआ। विपक्षी दलों ने जहां दलितों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर सवाल उठाया वहीं पर्रीकर के बयान को अल्पसंख्यकों के खिलाफ बताते हुए सरकार से सफाई मांगी।

विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि भाजपा और संघ परिवार दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ सुनियोजित अभियान चला रहे हैं और राजग सरकार की इस पर मूक सहमति है। रक्षा मंत्री ने सफाई दी कि उनके बयान की गलत व्याख्या की जा रही है और उन्होंने किसी को धमकी नहीं दी। राज्यसभा की कार्रवाई शुरू होते ही शून्यकाल में कांग्रेस के आनंद शर्मा ने कहा, दलितों के उत्पीड़न पर सदन में चर्चा होने के बाद भी हालात पूरे देश में गंभीर हैं।

सरकार से जुड़े लोग ही नहीं उसके मंत्री भी आरएसएस की तारीफ करते हैं। इसलिए प्रधानमंत्री को सदन में आकर बयान देना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, धार्मिक कट्टरवाद बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में 15 रुपये के लिए दलित की हत्या हो जाती है तो गुजरात में उत्पीड़न हो रहा है। रक्षा मंत्री ने जो बयान दिया है वह सरकार में बैठे लोगों की सोच को जाहिर करता है। गौ-सेवक हम सभी हैं मगर सेवक को गौ-रक्षक बनने की ठेकेदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसी घटनाओं से देश की छवि खराब होती है।

आमिर खान पर दिए बयान के बाद पर्रिकर ने कहा- मैंने किसी का नाम नहीं लिया

सरकार के सहयोगी घटक और मंत्री अपने बयानों से इन हालात को और भी खराब कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को सदन में आकर बयान देना चाहिए। राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने भी कहा, रक्षा मंत्री ने देश के अल्पसंख्यक समुदाय को सीधे एक अभिनेता का उदाहरण देकर धमकाया है। रक्षा मंत्री अगर पाकिस्तान को धमकी देते हैं तो हम साथ हैं लेकिन समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ धमकी अस्वीकार्य है। बसपा प्रमुख मायावती ने भी उग्र तेवर दिखाते हुए सरकार और रक्षा मंत्री पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी पार्टी के लोगों और मंत्रियों पर क्यों लगाम नहीं लगा रहे?वीडियो देखें विपक्षी दलपर्रीकर ने विपक्षी सदस्यों के आरोपों को ठुकराते हुए अल्पसंख्यकों को धमकाने जैसा कोई बयान देने की बात से इन्कार किया। पर्रीकर ने कहा कि विपक्षी सदस्य अखबार की सुर्खियों के आधार पर उन पर आरोप लगा रहे हैं। रक्षा मंत्री ने आरोप लगाने से पहले विपक्षी दलों को इस बयान से जुड़े उनके वीडियो को देखने की नसीहत दी।

लापता विमान AN-32 का अब तक सुराग नहीं, सरकार ने US से मांगी मदद

क्या कहा था पर्रीकर ने

पुणे में शनिवार को एक कार्यक्रम में पर्रीकर ने जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाए जाने की घटना और कथित असहिष्णुता के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा था कि लोगों को देश के खिलाफ बोलने वालों को सबक सिखाना चाहिए। आमिर खान का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा था, एक अभिनेता हैं जिनकी पत्नी को देश में रहने से ही डर लगने लगा था।