विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान पर दिए बयान के बाद पर्रिकर ने कहा- मैंने किसी का नाम नहीं लिया

By Manish NegiEdited By:
Published: Sun, 31 Jul 2016 10:41 AM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 05:59 AM (IST)

आमिर खान पर दिए अपने बयान पर विवाद बढ़ता देख रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आमिर खान के असहिष्णुता पर दिए बयान को लेकर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को जो बात कही उस पर बवाल बढ़ता देख उन्हें अपनी सफाई देनी पड़ी। उन्होंने साफ किया कि उनका इशारा किसी खास व्यक्ति पर नहीं था। इसलिए उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। पर्रिकर ने कहा, मैनै किसी का नाम नहीं लिया और मेरे कहने का मकस सिर्फ इतना था कि देश विरोधी जो भी बातें कर रहा है उस पर दबाव बनाया जाए और उसकी आलोचना की जाए।

उन्होंने आगे कहा कि हर किसी को ये बात समझ में आती है कि आखिर देश के हित में क्या है और देश के खिलाफ क्या है।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर माह में अभिनेता आमिर खान द्वारा दिए गए असहिष्णुता वाले बयान पर रक्षा मंत्री ने पहले ‘घमंडी बयान’ बताया और इस बात को लेकर कांग्रेस पार्टी ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की निंदा की है। कांग्रेस की ओर से माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर भी मनोहर पर्रिकर और भाजपा की निंदा की गयी है। पर्रिकर ने आमिर खान का नाम लिए बगैर कहा 'देश के खिलाफ बोलने वालों को वैसा ही पाठ सिखाना चाहिए जैसा एक अभिनेता और ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी को सिखाया गया था।'

कांग्रेस पार्टी के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि आमिर खान मामले में मनोहर पर्रिकर का बयान विवादित है। क्या यही राज धर्म है ?

इस मामले में एक और ट्वीट कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की ओर से भी किया गया जिसके अनुसार, आरएसएस और पर्रिकर जी हर किसी को पाठ पढ़ाना चाहते हैं।

पर्रिकर ने अपने बयान में कहा,’आमिर खान से जुड़ी ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी स्नैपडील ने भी इसके बाद उनसे दूरी बना ली।‘ उन्होंने आगे बताया कि कंपनी को सबक सिखाने के लिए अनेकों लोगों ने स्नैपडील पर ऑर्डर कर वापस ले लिया... अंतत: इसे एक विज्ञापन देना पड़ा।‘

कांग्रेस ने रविवार को भाजपा पर आमिर और स्नैपडील के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि मनोहर पर्रिकर द्वारा सनसनीखेज खुलासा हुआ कि भाजपा समर्थकों ने किस तरह स्नैपडील और आमिर खान मामले को हवा दिया।

उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री सियाचिन पर मराठी पत्रकार-लेखकर नितिन गोखले की पुस्तक का विमोचन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा 'एक अभिनेता ने कहा है कि उनकी पत्नी भारत से बाहर जाना चाहती है। यह दंभपूर्ण बयान है। यदि मैं गरीब हूं और मेरा घर छोटा है तो मैं तब भी अपने घर से प्यार करूंगा और हमेशा उसे बंगला बनाने का सपना देखूंगा।’ उन्होंने कहा, ’वह काफी घमंडी बयान था। हमें हमारे देश से प्यार करना चाहिए।’

सलमान खान और आमिर खान पर सर्विस टैक्स विभाग की नजर, नोटिस जारी

गौरतलब है कि अभिनेता आमिर खान ने नवंबर 2015 में रामनाथ गोयनका अवार्ड में कहा था कि देश में असहिष्णुता के चलते उनका परिवार असुरक्षित महसूस करता है। आमिर ने इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी किरण राव के डर को भी साझा किया था।

आमिर खान ने कहा था 'पहले की तुलना में थोड़ा डर है। मुझे लगता है कि थोड़ी असुरक्षा है। जब मैं घर में होता हूं और किरण से बात करता हूं। किरण और मैं अपनी पूरी जिंदगी भारत में रहे हैं। पहली बार उसने कहा कि क्या हमें भारत से बाहर जाना चाहिए? किरण का यह बयान मेरे लिए डरावना और बड़ा था। उसे अपने बच्चे का डर था। उसे डर है कि हमारे आसपास का माहौल कैसा होगा। वह रोज जब अखबार खोलती है तो डरती है।' आमिर खान के इस बयान पर काफी विवाद हुआ था।

वहीं आमिर के इस बयान के कुछ महीने बाद ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने आमिर खान का ब्रांड एंबेसेडर का कांट्रेक्ट रिन्यू नहीं किया था। इससे पहले स्नैपडील को सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी थी।

शाहरुख ने मान ली आमिर खान से हार, दिया चौंकाने वाला बयान