विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख ने मान ली आमिर खान से हार, दिया चौंकाने वाला बयान

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 29 Jul 2016 11:07 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 12:08 PM (IST)

आमिर खान के सामने बॉलीवुड में कोई हीरो खड़ा नहीं आता है। शाहरुख खान ने भी हाल ही में माना कि वो आमिर की बराबरी नहीं कर सकते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मिस्टर पफेक्शनिस्ट आमिर खान के काम करने के स्टाइल के सभी कायल हैं। वह अपनी फिल्मों और किरदारों पर जितनी शिद्दत से काम करते हैं, शायद ही कोई दूसरा एक्टर करता हो। फिल्म 'दंगल' के लिए तो पहले उन्होंने अपना वजन बढ़ाया और फिर कुछ ही समय में उसे घटा भी लिया। शाहरुख का कहना है कि वह आमिर की तरह अपनी बॉडी पर इतनी मेहनत नहीं कर सकते हैं।

शाहरुख खान से पूछा गया कि क्या वह भी आमिर खान की तरह किसी ऐसी फिल्म में काम करेंगे, जिसके लिए उन्हें वजन बढ़ाया या घटाना पड़े? इस पर उन्होंने कहा, 'देखिए, आमिर खान बहुत अनुशासित हैं और उन्होंने अपनी बॉडी पर बहु मेहनत की है। मैं दो साल पहले जब आमिर से मिला था, तब उन्होंने अपना काफी वजन बढ़ा रखा था। लेकिन जब मैं उनसे हाल ही में मिला, तो वो सारा अतिरिक्त वजन उन्होंने घटा लिया था। मैं इतने अनुशासित तरीके से अपने शरीर पर काम नहीं कर सकता हूं।'

बर्थडे स्पेशल: उतार-चढ़ाव भरी रही संजय दत्त की रील और रियल लाइफ

यहां शाहरुख ने यह भी बताया कि उन्होंने बहुत बाद में वर्कआउट करना शुरू किया है। उन्होंने बताया, 'मैंने जिम में पसीना बहाना फिल्म 'ओम शांति ओम' के बाद किया है।' बता दें कि शाहरुख खान ने 'ओम शांति ओम' के लिए सिक्स पैक एब्स बनाए थे। लेकिन आमिर ने इसके बाद 'गजिनी' के लिए ऐट पैक्स एब्स बना डाले।