विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरके पचौरी ने कहा, यौन शोषण के आरोप बेबुनियाद

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 10 Feb 2016 02:38 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 03:00 PM (IST)

आरके पचौरी ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों पर दिल्ली हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया है। पचौरी ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आरके पचौरी ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों पर दिल्ली हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया है। पचौरी ने महिला के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पचौरी ने जवाब में कहा कि आरोप लगाने वाली महिला शैक्षणिक गतिविधियों के चलते देश से बाहर थी।

गौरतलब है कि द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के पूर्व प्रमुख आरके पचौरी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला ने अब उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में पचौरी को मिली जमानत रद की जाए।

महिला ने की आलोचना

आर के पचौरी को टेरी का कार्यकारी उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने टेरी की कड़ी आलोचना करते हुए पचौरी को हरित निकाय का कार्यकारी उपाध्यक्ष नियुक्त करने के फैसले को शर्मनाक बताया है।

उसने मंगलवार को कहा कि इस फैसले ने उसके रोंगटे खड़े कर दिये हैं और वह इस मामले को तार्किक अंजाम तक ले जाएंगी। एक खुले पत्र में टेरी (द एनर्जी एंड रिसर्च इंस्टीटयूट) की पूर्व कर्मचारी ने कहा कि टेरी की संचालन परिषद का फैसला घृणित है। संस्थान ने पचौरी के खिलाफ गंभीर आपराधिक आरोप होने के बावजूद उन्हें संस्थान को चलाने के लिए कार्यकारी शक्तियों के साथ उनकी नियुक्ति की है।

ये भी पढ़े : पचौरी की वापसी पर पीड़ित महिला ने उठाए सवाल, बोली- रोंगटे खड़े करने वाली नियुक्ति