विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच प्रमुख ट्रेनों पर आतंकी हमले का खतरा

By ShivamEdited By:
Published: Thu, 13 Aug 2015 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2015 07:04 PM (IST)

जंक्शन से गुजरने वाली राजधानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और जननायक एक्सप्रेस पर आतंकी खतरा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली । जंक्शन से गुजरने वाली राजधानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और जननायक एक्सप्रेस पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। इसके चलते रेलवे ने इन पांचों प्रमुख ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

ट्रेनों में 15 अगस्त तक सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इस साल भी 15 अगस्त से पहले खुफिया टीमों ने आतंकी हमले की आशंका जताई है। इसमें देश के प्रमुख स्टेशन और ट्रेनों पर भी आतंकियों की नापाक नजर बताई गई है। खुफिया टीमों का अलर्ट मिलते ही रेलवे ने 15 अगस्त से पहले एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली से डिब्रुगढ़ के बीच चलने वाली 14235/14236 राजधानी सुपरफास्ट, नई दिल्ली-राजगीर को चलने वाली 12391/12392 श्रमजीवी सुपरफास्ट, जम्मूतवी-हावड़ा के बीच चलने वाली 13151/13152 सियालदह एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली 12429/12430 लखनऊ मेल और अमृतसर-दरभंगा को चलने वाली 15211/15212 जननायक एक्सप्रेस की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आरपीएफ-जीआरपी ने इन ट्रेनों में सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। स्टेशन से गुजरने वाली बाकी ट्रेनों में चेकिंग की जा रही है, तो प्लेटफार्म पर भी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद

इंटेलीजेंस का अलर्ट मिलते ही जीआरपी-आरपीएफ में पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद हो गई हैं। पुलिस कर्मियों को 15 अगस्त के बाद ही छुट्टी मिलेंगी। बरेली जंक्शन के जीआरपी थाना प्रभारी चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर अलर्ट मिला है। इसलिए प्रमुख ट्रेन के साथ सभी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस कर्मियों की छुट्टी भी रद है।