विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत और अमेरिका के संबंधों में दिखी गर्मजोशी

By manoj yadavEdited By:
Published: Sun, 11 Jan 2015 09:04 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jan 2015 01:39 AM (IST)

अमेरिका और भारत के रिश्तों की गर्मजोशी वाइब्रेंट गुजरात के मंच पर भी दिखी। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी समारोह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गांधीनगर। अमेरिका और भारत के रिश्तों की गर्मजोशी वाइब्रेंट गुजरात के मंच पर भी दिखी। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी समारोह शुरू होने के करीब आधा घंटे बाद मंच पर पहुंचे। केरी के पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। मोदी के करीब आकर केरी ने उन्हें बाहों में भर लिया और उनकी पीठ थपथपाई। मोदी ने भी केरी की पीठ थपथपाते हुए आभार जताया।

केरी ने मोदी की गुजरात में ट्रेन व सड़क पर चाय बेचने से लेकर नई दिल्ली के रेस कोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास तक की यात्रा को अद्भुत बताया। उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब वह भारत की बदलती राजनीतिक और आर्थिक स्थिति के बारे में बात कर रहे थे।

केरी ने मोदी के साथ मुलाकात कर दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका और सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के बीच अन्य मुद्दों के साथ आर्थिक विकास, जलवायु परिवर्तन पर बातचीत की। इसके साथ ही राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के बारे में चर्चा की। ओबामा अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं जो इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बनने वाले हैं। ओबामा ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भी होंगे जो पद पर रहते हुए दोबारा भारत का दौरा करेंगे। इससे पहले वह 2010 में भारत आ चुके हैं। मोदी से मुलाकात के दौरान केरी के साथ अमेरिका के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा निशा बिस्वाल भी थीं। मूलत: अहमदाबाद की निशा अमेरिका की दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की मंत्री हैं। केरी ने कहा कि उनकी इस यात्रा के केंद्र में अमेरिका और भारत का आर्थिक विकास और निवेश है।

पढ़ेंः राष्ट्रपति ओबामा भारत आने को लेकर उत्साहित : केरी

पढ़ेंः कारोबार के लिए भारत को बनाएंगे सबसे आसान देशः पीएम

पढ़ेंः ग्लोबल अर्थव्यवस्था में चमकता सितारा है भारतः किम