विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुरकों पर कांग्रेस-भाजपा में तकरार

By Edited By:
Published: Tue, 24 Sep 2013 02:17 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 25 Sep 2013 03:50 AM (GMT+05:30)

भोपाल में बुधवार को होने वाले भाजपा के महाकुंभ से पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बड़ा आरोप लगाया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इंदौर [नई दुनिया ब्यूरो]। भोपाल में बुधवार को होने वाले भाजपा के महाकुंभ से पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस रैली में मुसलमानों की ज्यादा उपस्थिति दिखाने व वर्ग विशेष को लुभाने के लिए भाजपा ने इंदौर से 10 हजार बुरके खरीदवाए हैं। इसका भुगतान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नजदीकी बिल्डर दिलीप सूर्यवंशी की फर्म के एक निदेशक देवेंद्र जैन ने किया है। इस बीच, भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने इस संबंध में दिग्विजय द्वारा दिखाए गए बिल को फर्जी करार दिया।

पढ़ें : गांधी पर कांग्रेस के एकाधिकार को चुनौती देंगे मोदी

मंगलवार को पत्रकार वार्ता में दिग्विजय सिंह ने शीतला माता बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान का बिल पेश किया। 23 अगस्त के इस बिल में काले रंग के दस हजार बुरके 446 रुपये प्रति नग की कीमत पर दर्ज हैं। इसकी कुल कीमत 44 लाख 60 हजार रुपये होगी।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इसी तरह लखनऊ से 10 हजार टोपियां भी खरीदी गई हैं। इस पूरे आयोजन पर भाजपा 150 करोड़ खर्च कर रही है। दूसरी तरफ, दुकान के कर्मचारी दिनेश मीणा ने बताया कि उनके यहां से न तो बुरकों की खरीदी हुई और न ही कोई भुगतान हुआ।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर