Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल: रावण दहन के दौरान भगदड़, एक बच्चे सहित 12 घायल

    By Kishor JoshiEdited By:
    Updated: Sun, 01 Oct 2017 10:18 AM (IST)

    भोपाल में कलियासोत नेहरू नगर दशहरा मैदान पर शनिवार को रावण दहन कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। ...और पढ़ें

    Hero Image
    भोपाल: रावण दहन के दौरान भगदड़, एक बच्चे सहित 12 घायल

    नईदुनिया (भोपाल)। भोपाल स्थित कलियासोत डेम के पास रावण दहन करने के दौरान भगदड़ मच गई। दहन के साथ ही उससे निकली चिंगारी से पास ही रखे पटाखों में आग लग गई। इससे दहन देखने पहुंचे आसपास के सैंकड़ों लोगों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। इस भगदड़ में एक बच्चे सहित 12 लोगों को चोटें आई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशासन देर रात तक इस भगदड़ की जानकारी देने से बचते रहा। जनश्री लोक कल्याण समिति द्वारा कलियासोत नेहरू नगर दशहरा मैदान पर शनिवार को रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मैदान पर 51 फीट का रावण, 41 फीट का कुंभकरण व 31 फीट के मेघनाद के पुतले का दहन किया जाना था।

    रात करीब आठ बजे दहन किए जाने वाले पुतलों में आग लगाई गई। इस दौरान एक पुतले में आग लगने के कुछ सेकंड में वह नीचे गिर गया। नीचे गिरने के साथ ही पुतले में आतिशबाजी होने लगी। जिससे पास में रखे पटाखों में आग लग गई और धमाके होने शुरू हो गए। इस दौरान लोगों में भगदड़ मच गई।

    यह भी पढ़ें: बिहार: दशहरा के रावण-वध के साथ दहेज-प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन का संकल्प

    यह भी पढ़ें: दिल्‍ली एनसीआर में धूमधाम से मनाया जा रहा है दशहरा पर्व, दिल्‍ली में हाई अलर्ट