Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुलायम के बाद रामगोपाल फिदा हुए आडवाणी पर

    By Edited By:
    Updated: Sun, 24 Mar 2013 08:42 PM (IST)

    आगरा [जागरण संवाददाता]। मुलायम सिंह के बाद अब सपा के रणनीतिकार उनके भाई और राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी के व्यक्तित्व पर फिदा नजर आ रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ आडवाणी को बड़े नेता करार दिया, बल्कि यहां तक कह डाला कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन [एनडीए] की सरकार संयुक्त प्र

    आगरा [जागरण संवाददाता]। मुलायम सिंह के बाद अब सपा के रणनीतिकार उनके भाई और राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी के व्यक्तित्व पर फिदा नजर आ रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ आडवाणी को बड़े नेता करार दिया, बल्कि यहां तक कह डाला कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन [एनडीए] की सरकार संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन [यूपीए] से कहीें बेहतर थी। हालांकि उन्होंने एनडीए से लोकसभा चुनाव में गठबंधन की बात को खारिज कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को एक निजी कार्यक्रम में आए प्रोफेसर यादव ने यूपीए सरकार को घोटालों की सरकार करार देते हुए कहा कि यहां तो हर दिन नया घोटाला होता है। केन्द्र में मध्यावधि चुनाव की संभावना पर उन्होंने टिप्पणी से इन्कार कर दिया। एक सवाल पर बोले, लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। प्रदेश में अधिकांश सीटों पर पार्टी उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। शेष सीटों पर जल्दी घोषणा कर दी जाएगी।

    मुलायम सिंह पर बेनी प्रसाद वर्मा की टिप्पणियों के बारे में उन्होंने कुछ कहने से इन्कार कर दिया। बोले, वे इतने खास नहीं कि कुछ कहा जाए। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और विपक्षी दलों के हमले के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी अन्य राज्यों से बेहतर है। कुछ घटनाओं को मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी अच्छाइयां नहीं, केवल कमियां देखते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर