विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवा में माफिया के इशारे पर राम सेना पर प्रतिबंध: मुथालिक

By Edited By:
Published: Thu, 21 Aug 2014 03:42 PM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 07:53 AM (IST)

विवादास्पद श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने आरोप लगाया है कि गोवा सरकार ने ड्रग और पब माफिया के इशारे पर उनके संगठन पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने पूछा, 'गोवा में श्रीराम सेना पर प्रतिबंध लगाने की क्या वजह थी? यहां हमारा कोई भी संगठन या एक भी सदस्य नहीं है। क्या

News Article Hero Image

पणजी। विवादास्पद श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने आरोप लगाया है कि गोवा सरकार ने ड्रग और पब माफिया के इशारे पर उनके संगठन पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने पूछा, 'गोवा में श्रीराम सेना पर प्रतिबंध लगाने की क्या वजह थी? यहां हमारा कोई संगठन या एक भी सदस्य नहीं है। क्या यहां कोई ¨हसा हुई है जिसमें हम लिप्त हैं?'

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने सदन में बुधवार को सेना के राज्य में शाखा खोलने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि यह फैसला पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया। पुलिस ने श्रीराम सेना की गतिविधियों को लेकर राज्य सरकार को नकारात्मक रिपोर्ट दी है।

इस पर अपनी प्रतिक्रिया में मुथालिक ने आरोप लगाया, 'यह नाइजीरिया और पब माफिया के इशारे पर हुआ। देश विरोधियों को राज्य में आने की अनुमति है लेकिन एक देशभक्त पर प्रतिबंध लगा दिया गया।' उन्होंने बताया कि प्रतिबंध हटवाने के लिए सेना अदालत जाएगी ताकि वह अपनी गतिविधियां यहां शुरू कर सके।

सेना प्रमुख ने कहा, 'मुझे यकीन है कि मुझे न्याय मिलेगा।' मुथालिक ने हाल में ही पब संस्कृति पर अंकुश लगाने के लिए गोवा में शाखा खोलने का इरादा जाहिर किया था।

पढ़ें : मुथालिक को गोवा में अमन चैन बिगाड़ने नहीं देंगे : पार्रिकर

पढ़ें : कांग्रेस ने प्रमोद मुथालिक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।