विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने प्रमोद मुथालिक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

By Edited By:
Published: Thu, 29 May 2014 06:42 PM (GMT+05:30)

पणजी। कांग्रेस ने श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुथालिक के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई है। मुथालिक पर आरोप लगाया गया है कि जून, 2013 के गोवा दौरे में उन्होंने भड़काऊ भाषण दिए थे। यूट्यूब पर डाले गए इस भाषण के क्लिप को आधार बनाते हुए कांग्रेस पुलिस के प

News Article Hero Image

पणजी। कांग्रेस ने श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुथालिक के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई है। मुथालिक पर आरोप लगाया गया है कि जून, 2013 के गोवा दौरे में उन्होंने भड़काऊ भाषण दिए थे। यूट्यूब पर डाले गए इस भाषण के क्लिप को आधार बनाते हुए कांग्रेस पुलिस के पास पहुंची है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही गोवा के डीजीपी ने शिकायत दर्ज न होने और वीडियो एक साल पुराना होने का हवाला देते हुए मुथालिक की गिरफ्तारी से इन्कार कर दिया था। उनका कहना था कि इस मामले को फिर से खोलना पुलिस के लिए बहुत अजीब होगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गादास कामत ने श्रीराम सेना नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कामत ने शिकायत में यूट्यूब का लिंक भी दिया है, जिसमें मुथालिक को कथित तौर पर हिंदुओं को अपने घर में तलवार रखने की सलाह देते हुए दिखाया गया है।

पढ़ें : संघ ने किया तीखा पलटवार, कहा- उमर की जागीर नहीं कश्मीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।