Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन में डोकलाम से ज्यादा राम-रहीम की चर्चा

    By Srishti VermaEdited By:
    Updated: Tue, 29 Aug 2017 06:44 PM (IST)

    पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी पीछे नहीं था, सिंध और इस्लामाबाद में लोग इंटरनेट पर नजरे गड़ाए बैठे थे

    चीन में डोकलाम से ज्यादा राम-रहीम की चर्चा

    नई दिल्ली (सुधीर कुमार पांडेय)। यौन शोषण में सजा पाए राम रहीम का मायाजाल ही कुछ ऐसा था कि देश ही नहीं, विदेश की नजरें भी उस पर आने वाले फैसले पर लगी थीं। आश्चर्यजनक तो यह है कि पूर्वोत्तर सीमा पर दादागीरी पर उतारू चीन में तो डोकलाम से ज्यादा राम रहीम पर आए फैसले को लेकर उत्सुकता रही। ऐसा तब हुआ, जबकि 71 दिनों तक डोकलाम में भारत से आमने-सामने की स्थिति में तने रहने के बाद सोमवार को ही चीन ने अपने सैनिकों को वापस बुलाया। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी पीछे नहीं था। सिंध, इस्लामाबाद में तो लोग जैसे इंटरनेट पर नजरे गड़ाए बैठे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डोकलाम से भारत और चीन की सेनाएं वापस बुलाने की खबरें मीडिया में करीब डेढ़ बजे आईं। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम पर कोर्ट का फैसला आया। गूगल ट्रेंड पर दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे यानी कुल चार घंटे की अवधि में राम रहीम ट्रेंड करता रहा। चीन में राम रहीम डोकलाम से लगभग दोगुना ज्यादा सर्च किया गया। यहां के शैनडांग के लोगों में तो गुरमीत को लेकर सौ फीसद तक उत्सुकता थी। चीन की राजधानी बीजिंग में डोकलाम पर चर्चा तो हो रही थी, लेकिन राम रहीम भी पीछे नहीं था। उस पर लगभग एक तिहाई लोगों ने दिलचस्पी दिखाई।

    पाकिस्तान में तो राम रहीम को लेकर दिलचस्पी चरम पर थी। वहां डोकलाम से 36 गुना ज्यादा राम रहीम सर्च किया गया। सिंध में 98 फीसद तक गुरमीत और 4 फीसद तक डोकलाम, जबकि इस्लामाबाद में 90 फीसद गुरमीत और 5 फीसद लोग डोकलाम पर चर्चा कर रहे थे। बलूचिस्तान के लोगों को इस दौरान डोकलाम पर कोई दिलचस्पी नहीं थी। यहां के 28 फीसद लोगों में राम रहीम को लेकर उत्सुकता थी। भूटान में डोकलाम और राम रहीम पर लगभग समान चर्चा हो रही थी। हां, राम रहीम जरूर एक कदम आगे चल रहा था। समग्रता में बात करें तो भारत के बाद राम रहीम के बारे में जानने को लेकर यूएई, उसके बाद कतर फिर न्यूजीलैंड, कनाडा, बांग्लादेश और सिंगापुर में उत्सुकता थी।

    यह भी पढ़ें : चीन के साथ डोकलाम विवाद के बाद ITBP ने लिया यह बड़ा फैसला