विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्टी कार्यालय पहुंची राखी, कहा- भाजपा मेरे घर जैसा

By Edited By:
Published: Sat, 01 Mar 2014 10:22 PM (IST)Updated: Sat, 01 Mar 2014 10:23 PM (IST)

नई दिल्ली [जाब्यू]। अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाली सिने अभिनेत्री राखी सावंत ने शनिवार को भाजपा नेताओं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जाब्यू]। अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाली सिने अभिनेत्री राखी सावंत ने शनिवार को भाजपा नेताओं को चौंका दिया।

वह पार्टी कार्यालय पहुंच गई और अध्यक्ष राजनाथ सिंह से कहा कि वह चाहती हैं कि नरेंद्र मोदी पीएम बनें।

शनिवार को जनरल वीके सिंह को शामिल कराते वक्त राजनाथ ने खुद जानकारी दी कि राखी ने उनके पैर छुए और कहा कि उन्हें अखबारों से जानकारी मिली है कि पूर्व सैनिक पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वह उन सैनिक भाइयों को राखी बांधना चाहती हैं। इससे पूर्व पत्रकारों से बातचीत में राखी ने कहा कि वह भाजपा की बेटी हैं और यह उनके घर जैसा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह भाजपा ने शामिल होंगी या नहीं। बहरहाल, राखी ने राजनाथ को भावुक कर दिया। राजनाथ ने कहा कि सैनिकों के लिए उनके दिल में भाव जानकर वह भावुक हो गए।

पढ़ें : मोदी ब्रिगेड में शामिल हुए वीके सिंह, मिल सकता है टिकट