Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल के बाद कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की शिकायत

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Thu, 01 Dec 2016 01:07 PM (IST)

    हैकर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक कई आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली, (जेएनएन)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट हैक केस में कांग्रेस ने शिकायत दर्ज करायी है। इधर गुरुवार सुबह कांग्रेस का ट्विटर हैंडल भी हैक हो गया। हैकर ने कांग्रेस के ट्विवटर हैंडल पर कई आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। ट्विटर हैंडल हैक होने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि डिजिटल सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी का ट्विवटर हैंडल हैक होने के मामले में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज करायी गई है। हैकर ने राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक कई आपत्तिजनक ट्वीट किए थे।

    करीब पांच मिनट के अंदर ही उनके ट्विटर हैंडल से कम से कम सात आपत्तिजनक ट्वीट किए गए।

    कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने @OfficeOfRG के हैक होने की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट किया, "इस तरह की घटिया हरकतों से समझदारी की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता और ना ही इससे राहुल गांधी को जनता से जुड़े मुद्दे उठाने से रोका जा सकता है।"

    नोटबंदी पर बहस के दौरान सदन में पीएम के चेहरे का भाव देखना चाहते हैं : राहुल गांधी

    कांग्रेस के ट्विवटर हैंडल पर हैकर ने कई आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। बातें इतनी आपत्तिजनक हैं कि उन्हें ज्यों का त्यों यहां न तो लिखा जा सकता है न ही दिखाया जा सकता है। इसलिए ट्विटर हैंडल के प्रिंट स्क्रीन से आपत्तिजनक शब्दों को हटा दिया गया है।

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सरकार साइबर सुरक्षा के दावे करती है। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। कुछ फासिस्ट मानसिकता के लोग इस तरह का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को डिजिटल सुरक्षा के पुख्ता कदम उठाने चाहिए।