चेन्नई-पुडुचेरी के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर राहुल, बोले-राहत राशि पर न हो सियासत
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु और पुडुचेरी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस मौके पर राजनीति करने की जरूरत नहीं है सभी लोगों को बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। वो हालात का जायजा लेने के लिए इन इलाकों का
पुडुचेरी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु और पुडुचेरी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहत राशि पर राजनीति करने की जरूरत नहीं है। सभी लोगों को बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि वो अपनी आंखों से बारिश से हुई तबाही को देखना चाहते थे। कुडलुर रवाना होने से पहले उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी।
तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। चेन्नई समेत कई जिलों में लोगों को बुनियादी जरूरतों के सामान नहीं मिल पा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के कार्य चलाए जा रहे हैं। चेन्नई में रेलवे और हवाई सेवा बहाल कर दी गयी है लेकिन कई इलाकों में अभी भी बिजली आपूर्ति नहीं बहाल हो पायी है।
तमिलनाडु और पुडुचेरी के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर राहुल गांधी
गौरतलब है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में आई बाढ़ से करीब 400 लोगों की मौत हो गई है। यहां चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक करीब 28 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।