विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी ने अरुण जेटली पर कसा तंज, कहा- आपकी दवा में दम नहीं

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Thu, 26 Oct 2017 10:59 AM (IST)Updated: Thu, 26 Oct 2017 02:59 PM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर ट्वीटर के जरिए वित्त मंत्री अरूण जेटली पर तंज कसा है।

राहुल गांधी ने अरुण जेटली पर कसा तंज, कहा- आपकी दवा में दम नहीं
राहुल गांधी ने अरुण जेटली पर कसा तंज, कहा- आपकी दवा में दम नहीं

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय वित्त मंत्री के अार्थिक पैकेज पर अाज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जमकर हमला बोला। जीएसटी को 'गब्बर सिंह टैक्स' बताने वाले राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर तंज कसा।उन्होंने ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'डॉ. जेटली, नोटबंदी और जीएसटी से अर्थव्यवस्था अाईसीयू में है। आप कहते हैं आप किसी से कम नहीं,मगर आपकी दवा में दम नहीं।'

आपको बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के आर्थिक एजेंडे पर हमला करते हुए सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में कहा कि जीएसटी का मतलब 'गब्बर सिंह टैक्स' है, जिसका नोटबंदी के जख्मों से उबर रहे देश पर बुरा असर पड़ा है। राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी ने पिछले साल नोटबंदी अपनी मनमर्जी से लागू कर लाखों लोगों को परेशानी में डाल दिया।

जीएसटी को 'गब्बर सिंह टैक्स' बताने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पलटवार किया था। जेटली ने करारा जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों को टूजी स्पेक्ट्रम और कोयला आवंटन घोटालों की आदत पड़ चुकी थी उन्हें वैध टैक्स देने में आपत्ति हो रही है।

यह भी पढ़ें: 'गब्बर सिंह टैक्स' वाले बयान पर जेटली ने किया पलटवार

यह भी पढ़ें: कांग्रेस से मिली बदहाल विरासत दुरुस्त करने में जुटे हैं हम: जेटली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।