यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कांग्रेस से मिली बदहाल विरासत दुरुस्त करने में जुटे हैं हम: जेटली
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जिन्होंने देश को बर्बाद किया वह आज वह प्रवचन कर रहे हैं।

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। आर्थिक स्थिति को दुरुस्त करने के लिए सरकार के पैकेज पर सवाल उठा रहे विपक्ष पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश को बर्बाद किया वह आज वह प्रवचन कर रहे हैं। लेकिन उन्हें न तो काला धन पर लगाम लगाने की मंशा थी और न ही बैंकों को मजबूत रखने की नीयत और समझ।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने सरकार के नौ लाख करोड़ रुपये के पैकेज पर सवाल उठाया था। जेटली ने कहा कि 2008-12 के बीच कांग्रेस काल में बैंकों के माध्यम से अंधाधुंध ऋण दिया गया। ऐसे लोगों को ऋण मिला जिनसे अदायगी की संभावना बहुत कम थी। बैंकों को खोखला कर दिया गया। उसके बाद बैकों की बैलेंस शीट की वास्तविकता को छुपाने के लिए पुनर्सरचना के माध्यम से उन खातों को एवरग्रीन दिखाते रहे। जेटली ने कहा कि राजग की यह विरासत बदहाल परिस्थिति विरासत में मिली था। कांग्रेस यह आरोप जरूर लगा सकती है कि उनकी नालायकी को ठीक करने में ज्यादा वक्त लगा दिया।