विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गब्बर सिंह टैक्स' वाले बयान पर जेटली ने किया पलटवार

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 24 Oct 2017 09:51 PM (GMT+05:30)

जेटली ने करारा जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों को टूजी स्पेक्ट्रम और कोयला आवंटन घोटालों की आदत पड़ ...और पढ़ें

'गब्बर सिंह टैक्स' वाले बयान पर जेटली ने किया पलटवार
'गब्बर सिंह टैक्स' वाले बयान पर जेटली ने किया पलटवार

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। जीएसटी को 'गब्बर सिंह टैक्स' बताने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पलटवार किया है। जेटली ने करारा जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों को टूजी स्पेक्ट्रम और कोयला आवंटन घोटालों की आदत पड़ चुकी थी उन्हें वैध टैक्स देने में आपत्ति हो रही है।

जेटली ने यह बात राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कही जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष ने जीएसटी को वस्तु एवं सेवा कर नहीं बल्कि भाजपा का गब्बर सिंह टैक्स करार दिया था। इससे पूर्व वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने पत्रकारों के समक्ष जो प्रेजेंटेशन दिया उसमें दावा किया गया कि जीएसटी लागू होने से भ्रष्टाचार में कमी आ रही है।

उल्लेखनीय है कि एक जुलाई 2017 से जीएसटी लागू होने के बाद देश भर में व्यवसायी जीएसटी की जटिल प्रक्रिया के चलते परेशानी की शिकायत कर रहे हैं। यही वजह है कि विपक्ष भी जीएसटी को लेकर सरकार पर हमलावर है। गुजरात विधान सभा चुनाव के दौरान कांगे्रस पार्टी जीएसटी की जटिलताओं को प्रमुखता से उठा रही है।

यह भी पढ़ें: 'भारतमाला' समेत सड़क निर्माण का 7 लाख करोड़ का विशाल कार्यक्रम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।