विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण

By Test2 test2Edited By:
Published: Thu, 19 Feb 2015 07:19 PM (IST)Updated: Thu, 19 Feb 2015 07:35 PM (IST)

ओडिशा के बालासोर जिला स्थित चांदीपुर रेंज से परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बालासोर । ओडिशा के बालासोर जिला स्थित चांदीपुर रेंज से परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। 350 किलोमीटर दूरी तक सतह से सतह पर मार करने में सक्षम इस मिसाइल को गुरुवार को इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) से लॉच कॉम्पलेक्स तीन से सुबह 9.20 पर छोड़ा गया।

पांच सौ से एक हजार किलोग्राम तक आयुध ले जाने में सक्षम मिसाइल में उन्नत जड़त्वीय मार्गदर्शन प्रणाली का इस्तेमाल किया गया। आइटीआर निदेशक एमवीकेवी प्रसाद ने बताया कि संपूर्ण परीक्षण पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिकों ने नजर रखी। मिसाइल के प्रक्षेपण मार्ग को डीआरडीओ के रडार व इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम से देखा गया। पूरी तरह स्वेदशी तकनीक पर आधारित इस मिसाइल का परीक्षण भारत की युद्धक तैयारियों को मापने के लिए किया गया। गत वर्ष नवंबर माह में भी इसी रेंज से पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था।

पढ़ें :

नौसेना के पोत से ब्रह्ममोस मिसाइल का सफल परीक्षण

आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण