विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण

By Sachin kEdited By:
Published: Mon, 17 Nov 2014 08:12 PM (IST)Updated: Mon, 17 Nov 2014 08:32 PM (IST)

भारतीय सेना ने सोमवार को स्वदेशी प्रणाली से निर्मित बैलेस्टिक मिसाइल आकाश का सफल परीक्षण किया। वायु सेना के नियमित परीक्षण के तौर पर जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल को परखा गया। ओडिशा के चांदीपुर रेंज स्थित लॉच कांप्लेक्स-तीन से मिसाइल को छोड़ा गया।

News Article Hero Image

बालासोर। भारतीय सेना ने सोमवार को स्वदेशी प्रणाली से निर्मित बैलेस्टिक मिसाइल आकाश का सफल परीक्षण किया। वायु सेना के नियमित परीक्षण के तौर पर जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल को परखा गया। ओडिशा के चांदीपुर रेंज स्थित लॉच कांप्लेक्स-तीन से मिसाइल को छोड़ा गया।

आइटीआर के निदेशक एमवीकेवी प्रसाद ने बताया कि लक्ष्य को भेदने के साथ ही परीक्षण पूरी तरह सफल रहा। इस सप्ताह और भी कई परीक्षण किए जाएंगे। मध्यम रेंज की ये मिसाइल 25 किलोमीटर तक वार करने में सक्षम है और 60 किलोग्राम तक आयुध ले जा सकती है।

यह मिसाइल स्वत: कई लक्ष्यों को खोजकर उसे मार गिराने में सक्षम है। यह लड़ाकू विमान, क्रूज मिसाइल व हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पर भी निशाना साध सकती है। डीआरडीओ द्वारा बनाई गई यह मिसाइल किसी भी विकसित देश की उन्नत मिसाइल की श्रेणी में रखी जाती है।

पढ़ेंः पृथ्वी व धनुष मिसाइल का सफल परीक्षण

पूर्वोत्तर में चीन से लगी सीमा की निगहबानी करेगी आकाश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।