यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोदी के अंदर राम की शक्ति: अशोक सिंघल
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंघल ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी में राम की शक्ति का ...और पढ़ें

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंघल ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी में राम की शक्ति का वास बताया है। उन्होंने कहा है कि जिस तेजी से मोदी लोकप्रियता बढ़ी है वह यूं ही नहीं है, यह सब भगवान राम की कृपा का ही चमत्कार है। एक निजी चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के गुजरात में मुख्यमंत्री बनने से पहले और आज की स्थिति में जमीन आसमान का फर्क है। उनके मुताबिक आज वहां पर दोनों ही समुदाय बेहद प्रेम और शांति के साथ रहते हैं।
पढ़ें: धर्म संसद में नहीं आए अशोक सिंघल व स्वामी
पढ़ें: उत्तर प्रदेश में है मुगलिया सल्तनत
मोदी के देश का भावी पीएम बनने पर अशोक सिंघल ने कहा कि यह जनता तय करेगी। हालांकि वह लालकृष्ण आडवाणी को पीएम प्रत्याशी बनाने के सवाल पर मुकर गए। उन्होंने कहा कि आडवाणी की रथ यात्रा के वक्त सिर्फ इतना ही हुआ था कि वीपी सिंह की सरकार चली गई थी। उन्होंने आडवाणी के नाम को पीएम प्रत्याशी के तौर पर उठाए जाने को कोई तवज्जो नहीं दी।
पढ़ें: नहीं शुरू हो पाई यात्रा, सिंहल व तोगड़िया समेत 23 सौ गिरफ्तार
पढ़ें: सरकार राम मंदिर बिल लाए वरना
उन्होंने कहा कि आज की परिस्थितियों में यह कहना बेहद मुश्किल है कि यदि नरेंद्र मोदी पीएम बन भी जाते हैं तो अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। सिंघल ने साफ किया कि यह उस वक्त की परिस्थितियां ही तय कर सकती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि राम जन्म भूमि पर कोर्ट का फैसला हिंदु समाज के पक्ष में आया है। लिहाजा 70 एकड़ भूमि पर सिर्फ और सिर्फ राम मंदिर ही बनेगा। सिंघल ने जोर देकर कहा कि 84 कोसी के अंदर कहीं भी बाबरी मस्जिद को बनने नहीं दिया जाएगा।
इस दौरान सिंघल ने गुजरात में गैर भाजपा सरकारों को जेहादियों का समर्थक बताकर उनपर तीखा प्रहार भी किया। उन्होंने कहा कि न सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे देश में हिंदु और मुस्लिम प्रेम और भाईचारे के साथ रहना चाहते हैं। लेकिन वह जेहादी ताकतों के साए में डरे रहते हैं। इस डर को निकालने के लिए भी नरेंद्र मोदी जैसे को ही नेता देश का नेतृत्व करना चाहिए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
