विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में चल रही है मुगलिया सल्तनत : सिंहल

By Edited By:
Published: Sun, 25 Aug 2013 03:48 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 25 Aug 2013 06:16 PM (GMT+05:30)

लखनऊ। प्रतिबंधित 84 चौरासी कोसी परिक्रमा यात्रा में शामिल होने अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे विि

News Article Hero Image

लखनऊ। प्रतिबंधित 84 चौरासी कोसी परिक्रमा यात्रा में शामिल होने अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे विहिप नेता अशोक सिंहल ने उत्तर प्रदेश सरकार को मुगल शासक कहा। अमौसी एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर उन्नाव में नवाबगंज के पक्षी विहार गेस्ट हाउस भेजे गए सिंहल ने कहा कि मैं तो अयोध्या जाने के लिए दिल्ली से लखनऊ आया था लेकिन मुझको गिरफ्तार कर लिया गया। यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

स्वामी रामभद्राचार्य के साथ लखनऊ पहुंचे सिंहल ने कहा उत्तर प्रदेश में मुगलिया सल्तनत चल रही है। जहां पर साधु संतों को पूजा अर्चना से रोका जा रहा है। सिंहल की गिरफ्तारी के विरोध में चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे के बाहर मौजूद बड़ी संख्या में भाजपा तथा विहिप कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर