विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी अगले चार दिनों में तीन राज्यों में विकास की कई परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 05:23 PM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 05:28 PM (IST)

पीएम मोदी नागपुर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) के कैंपस की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही मनकापुर इंडोर स्टेडियम ...और पढ़ें

पीएम मोदी अगले चार दिनों में तीन राज्यों में विकास की कई परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत
पीएम मोदी अगले चार दिनों में तीन राज्यों में विकास की कई परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले चार दिनों में तीन राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेश का दौरा करेंगे। पीएम कल नागपुर के दौरे में कई पांच विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमे से तीन कोराड़ी थर्मल पावर स्टेशन के नजदीक हैं, जबकि दो अन्य पाराली और चंद्रापुर पावर स्टेशन में हैं। मोदी के दौर का दूसरा कार्यक्रम बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर नागपुर स्थित दीक्षाभूमि होगा।

मोदी के नागपुर दौरे का तीसरा कार्यक्रम मनकापुर स्पोर्टस कांप्लेक्स में होगा। जहां उनकी ओर से लॉटरी प्रोग्राम के विजेताओं के नामों की घोषणी की जाएगी, जिसके तहत भीम ऐप कैंपेन के विजेता के नाम का ऐलान किया जाएगा। यह कार्यक्रम नीति आयोग द्वारा शुरु किया गया था जिसकी शुरुआत पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम से की थी। पीएम मोदी यहां लकी ग्राहक योजना के तहत सेंट्रल बैंक केएक करोड़ रुपए के विजेता ग्राहक के नाम का ऐलान करेंगे। डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन मुहित को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की ओर से लकी ग्राहक योजना और डिजिधन व्यापार योजना शुरु की गयी है। जिसके तहत छह लोगों के नामों की घोषणा की जाएगी। इसमें तीन ग्राहक और तीन व्यापारियों को शामिल किया गया है। ग्राहक योजना में एक करोड़, 50 लाख और 25 हजार रुपए के तीन ईनाम जबकि व्यापारी वर्ग में 50 लाख, 25 लाख और 12 लाख के तीन ईनाम की घोषणा होगी।  

पीएम मोदी नागपुर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) के कैंपस की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही मनकापुर इंडोर स्टेडियम से एम्स ट्रिपल आईटी समेत महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिए आधारशिला रख सकते हैं। आईआईएम नागपुर, ट्रिपल आईटी और एमएनएलयू मौजूदा समय में शहर की अलग-अलग जगहों से संचालित हो रहे हैं। जहां आईआईएम नागपुर वीएनआईटी की नयी बिल्डिंग से चलाया जा रहा है।

मोदी की अगले चार दिवसीय दौरे का विवरण

कल नागपुर के दौरे पर होंगे, पाँच बिजली परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, बाबासाहेब अंबेडकर की दीक्षाभूमि पर भी जाएंगे। 15 और 16 अप्रैल को पीएम मोदी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेंगे। भुवनेश्वर से 16 अप्रैल की शाम सूरत पहुंचेंगे। शहर में पीएम मोदी का सात किलोमीटर लंबा रोड शो होगा। अगले दिन वो एक हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। 17 अप्रैल को सूरत में जनसभा के बाद तापी जिले के बाजीपुरा में सुमूल डेरी के प्लांट के उद्घाटन के बाद मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। 17 अप्रैल को ही दोपहर बाद सिलवाया में भी मोदी जनसभा करेंगे। वहां के बाद शाम पाँच बजे बोटाद पहुँचेंगे। सौराष्ट्र इलाक़े के बोटाद में मोदी सौनी सिंचाई परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। साथ ही दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे।

इसे भी पढ़ें: उपचुनावों में BJP का शानदार प्रदर्शन, PM मोदी ने मतदाताओं को कहा शुक्रिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।