विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इराक संकट का दिखने लगा असर, पेट्रोल, डीजल हुआ महंगा

By Edited By:
Published: Mon, 30 Jun 2014 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jul 2014 07:23 AM (IST)

इराक का संकट आम भारतीयों पर महंगा पड़ने लगा है। खाड़ी में बिगड़ते हालात और इसकी वजह से कच्चे तेल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रेल किरायों में वृद्धि के बाद मोदी सरकार ने जनता को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाकर दूसरा झटका दिया है। बढ़ी हुई कीमतें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी। पेट्रोल की कीमत में 1 रुपये 69 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। उधर, डीजल की कीमत में भी 50 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

इराक संकट को देखते हुए पेट्रोल के दामों में इजाफे का आशंका पहले ही जताई जा रही थी। आज तेल कंपनियों ने इसका ऐलान भी कर दिया। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी के पीएम पद संभालने के कुछ दिनों में ही डीजल के दाम में 50 पैसे का इजाफा हुआ था।

बढ़ी कीमतों के बाद पेट्रोल के दाम:

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.25 रुपये प्रति लीटर,

लखनऊ में पेट्रोल की नई कीमत 80.72 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 81.11 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ में पेट्रोल की नई कीमत

80.72 रुपये प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 81.85 रुपये प्रति लीटर

पढ़ें: रेल किराए में 14.2 फीसद की वृद्धि, माल भाड़ा 6.5 फीसद बढ़ा

पढ़ें: रेल किराया वृद्धि से आम लोगों पर पड़ेगा ये असर