विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गुजरात की तरह देश का भाग्य भी बदलेंगे मोदी'

By Edited By:
Published: Thu, 15 May 2014 10:19 PM (IST)Updated: Fri, 16 May 2014 12:00 AM (IST)

भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने विश्वास जताया है कि उनके बड़े भाई ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने विश्वास जताया है कि उनके बड़े भाई ने जिस तरह गुजरात का भाग्य बदला, उसी तरह देश का भाग्य भी बदलेंगे।

मोदी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा, 'हमारा परिवार काफी खुश है..हम इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। साधारण परिवार का जमीन से जुड़ा एक लड़का हिंदुस्तान की सल्तनत का मुखिया बनने जा रहा है। मैं खुद उनके [मोदी] प्रति लोगों के जबरदस्त समर्थन का साक्षी हूं। इसके अलावा एक्जिट पोल में भी नरेंद्र भाई की जीत की भविष्यवाणी की जा रही है। यही वजह है कि हमारा परिवार उनकी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।'

प्रहलाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी पर अब उनके परिवार का नहीं भारत की जनता का अधिकार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नरेंद्र भाई रिश्तों से ऊपर उठकर लोगों के दर्द को बांटेंगे और उनकी बेहतर सेवा करेंगे। गुजरात की फेयर प्राइस एंड केरोसिन शॉप ऑनर एसोसिएशन के प्रमुख प्रहलाद ने मोदी की शादी को लेकर हुए विवाद पर उनका बचाव भी किया।

राजनाथ सिंह ने आरएसएस नेता से की मुलाकात