यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आपदा पीड़ित गुहार लगाते रहे, सीएम लौट गए
उत्तरकाशी [जागरण संवाददाता]। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने उत्तरकाशी पहुंचकर जोशियाड़ा में आपदा पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भागीरथी ...और पढ़ें

उत्तरकाशी [जागरण संवाददाता]। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने उत्तरकाशी पहुंचकर जोशियाड़ा में आपदा पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भागीरथी नदी की तटवर्ती आपदा प्रभावित बस्तियों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की। फिर भी उनकी बातों से आपदा प्रभावित संतुष्ट नहीं हुए। मुख्यमंत्री के जाने के बाद भी पीड़ित अपने ज्ञापन लहराते हुए मदद की गुहार लगाते रहे।
पढ़ें: नुकसान का आंकलन करेगा एएसआइ
पढ़ें: उत्तराखंड त्रासदी से संबंधित अन्य खबरें
शुक्रवार की दोपहर मुख्यमंत्री उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित जोशियाड़ा पहुंचे। वहां बड़ी तादाद में लोग अपना घर व खेत गंवा चुके हैं। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही आपदा पीड़ितों ने उन्हें घेर लिया। प्रभावितों की परेशानी सुनने से पहले ही मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद के लिए सरकार ने जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भागीरथी के तटों पर बसी आपदाग्रस्त बस्तियों को विशेष पैकेज दिया जाएगा। साथ ही ग्रामीण इलाकों में खाद्यान्न व राहत सामग्री पहुंचाने का काम तेज कर दिया गया है। इस दौरान लोग बोलते रहे लेकिन मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन जारी रखा। जब शोर बढ़ने लगा तो मुख्यमंत्री संबोधन खत्म किया और आगे बढ़ लिए। उनसे बात कहने और ज्ञापन देने के लिए लोग आगे बढ़े तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।
पढ़ें: रिश्तों की मजबूत डोर संभाल रहे जांबाज
जब मुख्यमंत्री आपदा पीड़ितों को संबोधित कर रहे थे तो उनके हर वाक्य पर भीड़ के आगे खड़े कुछ लोग तालियां बजा रहे थे। इससे प्रभावित लोगों में खासी नाराजगी दिखी।
पढ़ें: सबक लेने के मूड में नहीं सरकार
जोशियाड़ा आपदा पीड़ित समिति के सचिव विजेंद्र नौटियाल ने कहा कि सरकार की ओर से प्रायोजित लोगों को भीड़ के बीच भेजकर तालियां पिटवाई जा रही हैं। यह आपदा प्रभावितों की भावनाओं का मजाक उड़ाने जैसा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
