विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना ब्लास्ट: जेहाद के नाम पर धन जुटाता था उजैर

By Edited By:
Published: Sat, 02 Nov 2013 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2013 10:34 PM (IST)

रांची [जागरण ब्यूरो]। पटना ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आतंकी उजैर ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी [एनआइए] को बताया कि वह जेहाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रांची [जागरण ब्यूरो]। पटना ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आतंकी उजैर ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी [एनआइए] को बताया कि वह जेहाद के नाम पर इंडियन मुजाहिदीन के लिए धन जुटाता था। दिल्ली एनआइए की टीम उसे रांची के डोरंडा से गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई थी। उजैर ने ऐसे लोगों के भी नाम उजागर किए जो आइएम के लिए पैसे भेजते थे। एनआइए से रांची पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार उजैर आइएम में तकनीकी सेवा देने के अलावा मोटिवेटर (प्रेरक) का भी काम करता था।

उजैर ने बताया कि वह लश्कर -ए-तैयबा के हाफिज मुहम्मद सईद और भटकल बंधुओं के भाषण के आधार पर नए युवकों को तैयार करता था। किसी मिशन में शामिल करने से पहले युवकों का परीक्षण मॉक ड्रिल के तहत किया जाता था। इसमें पास होने वाले युवकों की पूरी डिटेल भटकल बंधुओं को भेजी जाती थी। उजैर ने बताया कि उसके द्वारा चुने गए युवकों को किसी मिशन पर भेजे जाने के दौरान आर्थिक मदद की जवाबदेही उसी की होती थी। अब तक झारखंड और बिहार में चार दर्जन लोगों को संगठन के लिए काम करने को तैयार किया है। आइएम के ये नए सदस्य फिलहाल देश के विभिन्न हिस्सों में फैले हैं।

फरार आतंकियों पर जारी होगी रेड कॉर्नर नोटिस पटना ब्लास्ट मामले में बिहार और झारखंड में संभावितों ठिकानों पर दबिश देने के बाद भी मुख्य आरोपी जांच एजेंसियों की गिरफ्त से दूर हैं। इनमें तहसीन अख्तर उर्फ मोनू, हैदर अली उर्फ अब्दुल्ला, तौफिक अंसारी और नोमान शामिल है।

जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फरार आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर एनआइए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी में है। इसके लिए सहमति बन गई है, जल्द ही कोर्ट में पिटीशन डालेगी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद चारों आरोपियों के नेपाल जाने और वहां से दुबई भागने की आशंका जताई जा रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर