यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पठानकोट आतंकी हमले के चलते डोभाल का चीन दौरा रद्द
पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के चलते राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का चीन दौरा रद्द कर दिया गया ...और पढ़ें

नई दिल्ली। पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले का आज तीसरा दिन है। फिलहाल एयरबेस पर ऑपरेशन जारी है और इसके चलते राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का चीन दौरा रद्द कर दिया गया है।
डोभाल मंगलवार को चीन दौरे पर जाने वाले थे जहां भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत होनी थी। लेकिन पठानकोट हमले की पूरी निगरानी डोभाल दिल्ली में रहकर कर रहे हैं इसलिए उनका देश में होना जरूरी है।
मालूम हो कि डोभाल सीमा विवाद पर बातचीत के लिए चीन जाने वाले थे जहां उनकी मुलाकात अपने प्रतिपक्षी सरकारी काउंसलर यांग जेची से तय थी।
