Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंडित जसराज ने किया अंटार्कटिका में गायन

    By Edited By:
    Updated: Sat, 21 Jan 2012 10:47 PM (IST)

    दिग्गज शास्त्रीय गायक पंडित जसराज ने अनूठी उपलब्धि हासिल की है। 82 वर्षीय शास्त्रीय गायक ने हाल में अंटार्कटिका के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी प्रस्तुति दी। ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुंबई। दिग्गज शास्त्रीय गायक पंडित जसराज ने अनूठी उपलब्धि हासिल की है। 82 वर्षीय शास्त्रीय गायक ने हाल में अंटार्कटिका के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी प्रस्तुति दी। इसके साथ ही वह सातों महाद्वीपों में कार्यक्रम पेश करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज ने बीती 8 जनवरी को अंटार्कटिका तट पर सी स्प्रिट नामक क्रूज पर गायन कार्यक्रम पेश किया। शनिवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। मेवाती घराना से ताल्लुक रखने वाले पंडित जसराज रविवार को स्वदेश लौट रहे हैं। जसराज ने इससे पहले वर्ष 2010 में पत्नी मधुरा के साथ उत्तरी ध्रुव का दौरा किया था।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर