विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, आरएसपुरा सेक्टर में फायरिंग

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sun, 15 Mar 2015 02:09 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2015 04:43 PM (IST)

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में सीमापार से पाक रेंजर्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में सीमापार से पाक रेंजर्स ने फायरिंग की। बताया गया है कि पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की चौकियों पर फायरिंग की गई।

आरएसपुरा सेक्टर के जुगनूचक बेल्ट में कल देर रात पाक रेंजर्स ने चार से पांच राउंड गोलियां चलाई। फायरिंग से जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है। बीएसएफ ने भी पाक की ओर से की गई फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

पढ़ेंः पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद, तीन घायल