विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हार्ट सर्जरी' के लिए लंदन रवाना हुए नवाज शरीफ, पीएम मोदी को किया फोन

By anand rajEdited By:
Published: Tue, 31 May 2016 10:56 AM (IST)Updated: Tue, 31 May 2016 11:18 AM (IST)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने ओपन हार्ट सर्जरी के लिए इंग्लैंड रवाना होने से ठीक पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने ओपन हार्ट सर्जरी के लिए इंग्लैंड रवाना होने से ठीक पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। इस दौरान मोदी ने शरीफ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंगलवार को ब्रिटेन के एक अस्पताल में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का ऑपरेशन होना है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि---

PM @narendramodi receives phone call from PM Nawaz Sharif just before Pak PM is wheeled in for surgery. Wishes him a speedy recovery.

प्रधानमंत्री शरीफ ने सर्जरी के लिए जाने से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया। हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
इससे पहले मोदी ने शनिवार को शरीफ को फोन किया था। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की थी। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को बताया था कि मंगलवार को ब्रिटेन के एक अस्पताल में शरीफ की ओपन हार्ट सर्जरी की जाएगी। उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन के बाद एक सप्ताह तक शरीफ अस्पताल में ही रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः नवाज शरीफ के 'दिल' के लिए नरेंद्र मोदी ने मांगी दुआ


इस बीच, इस्लामाबाद से प्राप्त खबरों के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, पूर्व अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रामोन समेत विश्व के कई नेताओं ने शरीफ के सफल ऑपरेशन की कामना की है। पुतिन ने अपने संदेश में ऑपरेशन के लिए हार्दिक सहानुभूति प्रकट किया है और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरोंं के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः दुनिया की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें