Move to Jagran APP

राजेश खन्ना व जसपाल भट्टी को मरणोपरांत पद्मभूषण

वर्ष 2013 के लिए पेंटर एस. हैदर रजा व वैज्ञानिक प्रो. यशपाल समेत चार हस्तियों को पद्मविभूषण पुरस्कार के लिए चुना गया है, जबकि फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना व हास्य कलाकार जसपाल भट्टी को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित करने का निर्णय हुआ है। पद्मभूषण पाने वालों में अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, क्रिके

By Edited By: Published: Sat, 26 Jan 2013 08:20 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jan 2013 08:30 AM (IST)
राजेश खन्ना व जसपाल भट्टी को मरणोपरांत पद्मभूषण

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। वर्ष 2013 के लिए पेंटर एस. हैदर रजा व वैज्ञानिक प्रो. यशपाल समेत चार हस्तियों को पद्मविभूषण पुरस्कार के लिए चुना गया है, जबकि फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना व हास्य कलाकार जसपाल भट्टी को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित करने का निर्णय हुआ है।

loksabha election banner

पद्मभूषण पाने वालों में अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, क्रिकेटर राहुल द्रविड़ व मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम भी शामिल हैं। अभिनेत्री श्रीदेवी, अभिनेता नाना पाटेकर, गायिका सुधा मल्होत्रा, निर्माता रमेश सिप्पी, ओलंपिक पदक विजेता सुबेदार मेजर विजय कुमार व आइआइटी कानपुर के निदेशक प्रो. संजय ढांडे को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। इस बार भी किसी को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया।

राष्ट्रपति ने वर्ष 2013 के लिए 108 नामचीन हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने का एलान किया है। इनमें चार पद्म विभूषण, 24 पद्म भूषण और 80 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं में 24 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 11 पुरस्कार विदेशी, अप्रवासी, भारतीय मूल या मरणोपरांत श्रेणी में दिए गए हैं। पद्म विभूषण पाने वालों में उड़ीसा के कलाकार रघुनाथ मोहापात्र व कर्नाटक के वैज्ञानिक प्रो. रोडम नरसिम्हा भी शामिल हैं। उद्योगपति आदि गोदरेज को भी पद्मभूषण पुरस्कार के लिए चुना गया है। उत्तर प्रदेश से डॉ. अशोक सेन, दिल्ली से डॉ. सरोजा वैद्यनाथन, डॉ. एएस पिल्लई, डॉ. विजयकुमार सारस्वत और डॉ. महाराज किशन भान भी पद्मभूषण पाने वालों में हैं।

पश्चिम बंगाल के कलाकार अब्दुल राशिद खान, महाराष्ट्र के शिवाजीराव पाटिल, डॉ. नंदकिशोर लॉड व मंगेश पडगांवकर और मध्य प्रदेश के हेमेंद्र सिंह पंवार को भी पद्मभूषण मिला है। अमेरिका के प्रो. सत्य एन. अतलूरी, प्रो. जोगेश चंद्र पाती और प्रो. गायत्री चक्रवर्ती को भी पद्म भूषण के लिए चुना गया है।

पद्मश्री पुरस्कार पाने वालों में हरियाणा के ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त व सेना के सूबेदार मेजर विजय कुमार के अलावा जम्मू-कश्मीर के गुलाम मोहम्मद साजनवाज, राजेंद्र टिक्कू व बलवंत ठाकुर, दिल्ली के पाब्लो बार्थोलोमेव, स्वर्गीय मंजू भरतराम, अविनाश चंदर, वंदना लूथरा, डॉ. सुदर्शन अग्रवाल, डॉ. प्रमोद कुमार जुल्का, डॉ. गुलशन राय खत्री डॉ. विश्वकुमार गुप्ता, डॉ. गणेश कुमार मणि, डॉ. रमाकांत शुक्ला, प्रो. अख्तारुल वासी, प्रो. अनविता अब्बी, सुप्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रितु कुमार व हास्य कवि सुरेंद्र कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश से पद्मश्री पाने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राम कृष्ण, आइआइटी कानपुर के निदेशक प्रो. संजय गोविंद ढांडे, प्रो. सरोज चूड़ामणि गोपाल, प्रो. कृष्णचंद्र चुनेकर, डॉ. मनिंद्र अग्रवाल और डॉ. रवींद्र सिंह बिष्ट के नाम शामिल हैं। झारखंड से खेल क्षेत्र में प्रेमलता अग्रवाल को चुना गया है। बिहार से साहित्य व शिक्षा के लिए प्रो. कैप्टन डॉ. मोहम्मद शाराफ-ए-आलम और डॉ. जगदीश प्रसाद सिंह को पद्मश्री प्राप्त हुआ है। मध्य प्रदेश से मशहूर शायर डॉ. निदा फाजली भी पद्मश्री से नवाजे जाने वालों में शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल से स्व. शौकत रियाज कपूर उर्फ सालिक लखनवी का नाम भी पद्मश्री के लिए चुना गया है। छत्तीसगढ़ से स्वामी जीसीडी भारती, असम से जीबी बोरबयान व हेमेंद्र प्रसाद बरुआ, राजस्थान से एस. शाकिर अली व नायब सूबेदार बजरंग लाल ठाकुर, तमिलनाडु से एसकेएम मीलनंदन, महाराष्ट्र से नीलम मिश्रा, एनडी सिंह व मिलिंद कांबले और गुजरात से रीमा नानावती को भी पद्मश्री के लिए चुना गया है। बांग्लादेश से जेडी चौधरी, जापान से नोबोरु करिश्मा और ब्रिटेन से क्रिस्टोफर पिन्नी को भी पद्मश्री से सम्मानित करने का फैसला लिया गय है।

कुल पद्म पुरस्कार 108

पद्म विभूषण 4

पद्म भूषण 24

पद्मश्री 80

महिलाएं 24

विदेशी, अप्रवासी, भारतीय मूल या मरणोपरांत श्रेणी 11 ।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.