विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्ड फ्लू की अाशंका में त्रिपुरा में मारी गई 8500 मुर्गियां

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sun, 17 Jan 2016 04:07 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2016 04:46 PM (IST)

बर्ड फ्लू की अाशंका में त्रिपुरा के गांधी ग्राम स्थित राज्य सरकार के एक पोल्ट्रीफार्म में 8500 से अधिक मुर्गियों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अगरतला। बर्ड फ्लू की अाशंका में त्रिपुरा के गांधी ग्राम स्थित राज्य सरकार के एक पोल्ट्रीफार्म में 8500 से अधिक मुर्गियों और बत्तखें मारी गईं। इसके साथ ही करीब 10,500 अंडे भी नष्ट किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि करीब तीन साल बाद एक बार फिर बर्ड का प्रकोप देखा जा रहा है। अगरतला से 20 किमी दूर एक खेत में पक्षियों को मारा गया है। उन्होंने बताया कि खेत में मुर्गियों और बत्तखों के कुछ असामान्य मृत्यु देखा गया। 13 जनवरी को कुछ पक्षियों के शवों को परीक्षण के लिए भोपाल स्थित एक प्रयोगशाला में भेजा गया था। वहां वे एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस से संक्रमित पाए गए।

इसके बाद मुर्गियों को मारने के ऑपरेशन चलाया गया। पशु संसाधन विकास विभाग (ARDD) के निदेशक मनोरंजन सरकार ने बताया कि 8500 से अधिक मुर्गियों और बत्तखों को मारा गया है। 10,500 अंडे नष्ट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एच-5 एन-1 के लक्षण पाए जाने पर एक किलोमीटर के दायरे में पोल्ट्री पक्षियों को एक खेत में मरा गया।

इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया कि राज्य के किसी अन्य हिस्से से पक्षियों, अंडा या बतख के अप्राकृतिक मौत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में बर्ड फ्लू से निपटने के लिए एक टीम का गठन किया गया है।