विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मुन्ना' संग जेल चला 'भाई' का दीवाना

By Edited By:
Published: Fri, 17 May 2013 07:52 AM (IST)Updated: Fri, 17 May 2013 07:54 AM (IST)

जिस वक्त मुंबई में मुन्ना भाई की टाडा कोर्ट में पेशी और उसके बाद जेल भेजे जाने की तैयारियां चल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुरादाबाद। जिस वक्त मुंबई में मुन्ना भाई की टाडा कोर्ट में पेशी और उसके बाद जेल भेजे जाने की तैयारियां चल रही थीं ठीक उसी वक्त मुरादाबाद कचहरी में भी इस मामले को लेकर हलचल बढ़ गई। भाई के जेल जाने पर खुद को जलाकर मार डालने का एलान करने वाला एक दीवाना कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गया। आत्मदाह की कोशिश जैसे उसके तेवरों से कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा तफरी की स्थिति पैदा हो गई। कलेक्ट्रेट की सुरक्षा में तैनात रहने वाली पुलिस पिकेट ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक उसका नाम जमाल है और वह महानगर की पुरानी आबादी में रहता है। खुद को संजय दत्त का सबसे बड़ा फैन बताने वाले जमाल को गिरफ्तारी के बाद भी अपने एलान व आत्मदाह की कोशिश के प्रति कोई मलाल नजर नहीं आया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर