विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुजुर्ग नन से गैंगरेप के बाद दुष्कर्मियों ने खाए थे चॉकलेट-केक

By Kamal VermaEdited By:
Published: Wed, 18 Mar 2015 07:28 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2015 08:14 PM (IST)

नदिया जिले के राणाघाट स्थित मिशनरी स्कूल में 70 साल की बुजुर्ग नन (सिस्टर इंचार्ज) के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलकाता। नदिया जिले के राणाघाट स्थित मिशनरी स्कूल में 70 साल की बुजुर्ग नन (सिस्टर इंचार्ज) के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक नया खुलासा हुआ है। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद दरिंदों ने न सिर्फ स्कूल में आराम से एक घंटे का समय बिताया बल्कि फ्रीज से निकालकर विदेशी चॉकलेट और केक भी खाया था। पुलिस ने आशंका जताई है कि लुटेरे शहर से बाहर के थे और उन्हें हायर किया गया था।

स्कूल के एक उच्चपदस्थ सूत्र ने बताया कि शुक्रवार देर रात नन से गैंगरेप के बाद लुटेरों ने कहा, अब कुछ खाना पीना हो जाए। ऐसा कहने के बाद वे कमरे में रखे फ्रीज की ओर बढ़े और उन्होंने उसमें रखा विदेशी चॉकलेट और केक निकालकर खाया। बताया जाता है कि ये चॉकलेट और केक स्कूल के बच्चों के लिए थे और नन हाल ही में इन्हें अपने विदेश प्रवास से लेकर आई थीं।

सूत्र ने बताया कि दरिंदों ने दो अन्य सिस्टर्स (नन) को बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया था और फिर पीडि़त नन को घसीटते हुए दूसरे कमरे में ले गए। इस दौरान लुटेरों ने वहां के सारे दरवाजे तोड़कर तलाशी ली थी और 12 लाख नकद रुपये की लूट को अंजाम दिया। मामले में राज्य सरकार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में पुलिस ने कहा है कि लुटेरे स्थानीय न होकर बाहर से आए थे। पुलिस के मुताबिक, वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया।

पढ़ें: नन गैंगरेप कांड: सीएम ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

नादिया गैंगरेप पीडि़ता से मिलने वेटिकन से कोई नहीं आया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।