विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चर्च हमले और नन गैंगरेप पर संसद में हंगामा

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 17 Mar 2015 09:11 AM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2015 02:57 PM (IST)

हरियाणा के हिसार में निर्माणाधीन चर्च में हुई तोड़फोड़ और पश्चिम बंगाल के नादिया में एक नन के साथ हुए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हरियाणा के हिसार में निर्माणाधीन चर्च में हुई तोड़फोड़ और पश्चिम बंगाल के नादिया में एक नन के साथ हुए गैंगरेप के मुद्दे पर संसद में हंगामा हो गया है। लोकसभा में आज इन दोनों मुद्दों पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी आज इन दोनों मुद्दों पर राज्य सरकारों से रिपोर्ट भी मांगी है। इस बीच खबर मिल रही है कि हरियाणा पुलिस ने चर्च में तोड़फोड़ करने वाले मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में नन से हुए गैंगरेप और हरियाणा में निर्माणाधीन चर्च में हुई तोड़फोड़ से बेहद आहत हैं। पीएमओ ने हरियाणा और पश्चिम बंगाल सरकार से इन घटनाओं के संबंध में उठाए गए तथ्यों और कार्रवाई पर तत्काल रिपोर्ट देने को कहा गया है।

गौरतलब है कि हिसार के कैमरी गांव के नजदीक कुछ दिन पूर्व एक निर्माणाधीन चर्च पर लगे ईसाई समुदाय के क्रॉस को तोड़ दिया गया था। उस दौरान चर्च में हनुमान की मूर्ति और श्रीराम का झंडा भी लगा दिया गया था। चर्च के प्रबंधक फादर सुभाष चंद ने गांव के 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

उधर, पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के एक कॉन्वेंट में 71 वषर्षीय नन के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। नादिया पुलिस अधीक्षक अर्णब घोष ने कहा कि आठों से पूछताछ जारी है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के हिसार में निर्माणाधीन चर्च में तोड़फोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।