विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परमाणु क्षमता वाली अग्नि 2 मिसाइल का सफल परीक्षण

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Sun, 09 Nov 2014 12:27 PM (IST)Updated: Sun, 09 Nov 2014 12:42 PM (IST)

भारत ने परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी की मिसाइल अग्नि-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। दो हजार किलोमीटर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बालासोर। भारत ने परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी की मिसाइल अग्नि-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। दो हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तक की मारक क्षमता वाली इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के तट व्हीलर द्वीप से सेना के प्रायोगिक परीक्षण के तहत किया गया।

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल का प्रायोगिक परीक्षण सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर मोबाइल लांचर के जरिये इंटीग्रेटेड टैस्ट रेंज के लॉन्च कॉम्पलेक्स-4 से किया गया।

इस प्रायोगिक परीक्षण को पूरी तरह सफल बताते हुए आइटीआर के निदेशक एमवीकेवी प्रसाद ने कहा कि यह सेना द्वारा किया गया एक प्रायोगिक परीक्षण था।

अधिकारियों ने कहा कि अग्नि-2 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) को सेवाओं में पहले ही शामिल किया जा चुका है और आज का परीक्षण सेना के विशेष तौर पर गठित रणनीतिक बल कमान द्वारा किया गया है।

यह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा उपलब्ध करवाए गए साजो-सामान के साथ किए

जाने वाले प्रशिक्षण अभ्यास का हिस्सा है।

पढ़ें : भारत का सुपरसोनिक मिसाइल विमान सालभर में होगा लांच

पढ़ें : दमदार है भारत की निर्भयल मिसाइल, जानिए इसकी खास विशेषताएं