विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब महंगी गाडि़यों में घूम रहे आप विधायक

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Sat, 18 Apr 2015 12:42 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2015 01:36 AM (IST)

वह जमाना लद गया जब आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक ई-रिक्शा और मेट्रो की सवारी किया करते थे। दिल्ली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। वह जमाना लद गया जब आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक ई-रिक्शा और मेट्रो की सवारी किया करते थे। दिल्ली में अपनी हुकूमत चला रही पार्टी के विधायकों का प्रोफाइल अब बदल गया है। अब ये मर्सिडीज, ऑडी, जगुआर, फाच्र्यूनर, इनोवा, स्कॉर्पियो सहित लाखों की गाड़ी में घूमते हैं। यह दीगर बात है कि इनको विजयी बनाने वाले लोग कल भी बसों में धक्के खाते थे और आज भी खाते हैं।

आप की विधायक व पूर्व मंत्री राखी बिड़ला को तोहफे में स्कॉर्पियो कार मिलने को लेकर भले शहर में हंगामा मचा हुआ हो लेकिन पार्टी के 67 विधायकों में से ज्यादातर महंगी गाडि़यों में चलते हैं। संभव है कि ये गाडि़यां उनके नाम से पंजीकृत नहीं भी हों लेकिन क्षेत्र से लेकर विधानसभा और दिल्ली सचिवालय तक में इन विधायकों को अपनी लंबी-चौड़ी गाडि़यों से आते-जाते देखा जा सकता है।

नरेला के विधायक शरद चौहान मर्सिडीज और फार्च्यूनर जैसी गाडि़यों में चलते हैं तो बादली के अजेश यादव को ऑडी, जगुआर जैसी गाडि़यों में आते-जाते देखा जा सकता है। ऋतुराज झा अपनी क्वालिस में घूमते हैं तो संजीव झा सैंट्रो कार की सवारी करते हैं। राजू धींगान इनोवा में सफर करते हैं तो मनोज कुमार स्कॉर्पियो में चलते हैं। कर्नल देवेंद्र सहरावत व गुलाब सिंह इनोवा में घूमते हैं।

खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तो उनकी नीले रंग की पुरानी सी वैगन आर कार बड़ी चर्चा में रही। उन्हें और कोई गाड़ी नहीं चाहिए थी, लेकिन अब वह बाकायदा सरकारी इनोवा कार में सफर कर रहे हैं। उनकी सरकार के बाकी मंत्री भी उन्हीं इनोवा कारों में घूम रहे हैं, जिनमें कभी कांग्रेस सरकार के मंत्री घूमा करते थे।

पढ़ें : साख पर बट्टा लगा रहे आप के दबंग विधायक

पढ़ें : राखी बिड़लान को को गिफ्ट में मिली महंगी कार पर बवाल !