विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के भविष्य की चिंता न करें प्रवासी भारतीय: मनमोहन

By Edited By:
Published: Wed, 08 Jan 2014 01:12 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 08 Jan 2014 01:21 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा है कि पिछली कुछ तिमाही में भारत द्वारा एक दशक से जारी विकास की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा है कि पिछली कुछ तिमाही में भारत द्वारा एक दशक से जारी विकास की गति कम होने को लेकर दुखी या निराश होने का कोई कारण नहीं है।

प्रधानमंत्री सिंह ने बुधवार को 12वें प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन करते हुए कहा कि पिछली कुछ तिमाही में भारत के बाहर यह धारणा बनी है कि देश पिछले एक दशक में हासिल विकास की गति को खो रहा है। लेकिन मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे वर्तमान और भविष्य के प्रति निराश होने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने विदेशों में रह रहे भारतीयों से आत्मविश्वास और आशावाद के साथ अपने देश के भविष्य को संवारने में लगे रहने का आह्वान किया।

पढ़ें : आंकड़े तो प्रधानमंत्री के दावों के साथ

पीएम ने कहा कि वैश्विक मंदी की वजह से विकास दर में कमी आई है, लेकिन हमारी अर्थव्यस्था की बुनियाद बेहद मजबूत है और आने वाले कुछ समय हम कठिनाइयों से पार पा लेंगे।

पढ़ें : मनमोहन को सिर्फ इतिहासकारों से उम्मीद

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर