विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकियों पर कार्रवाई से पहले पाक से कोई बातचीत नहीं: डोभाल

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 11 Jan 2016 08:10 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2016 03:27 PM (IST)

राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने साफ कर दिया है कि पाकिस्‍तान से फिलहाल किसी तरह की कोई बातचीत नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान से फिलहाल किसी तरह की कोई बातचीत नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा है कि जब तक पाकिस्तान पठानकोट आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करता है, तब तक उसके साथ कोई बातचीत नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि भारत पठानकोट मामले में पाक द्वारा की गई अब तक की कार्रवाई से भारत संतुष्ट है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि दोनों देशों के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तरीय वार्ता को रद नहीं किया गया है, लेकिन इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है।

पठानकोट हमले की जांच करेगी JIT, नवाज शरीफ ने दिए गठन के आदेश

पठानकोट हमले के सिलसिले में नॉर्थ ब्लॉक में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह एनएसए अजीत डोभाल, आइबी चीफ, रॉ चीफ और अर्धसैनिक बलों के डीजी शामिल हुए।

दैनिक अखबार को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों के बयानबाजी से बचाव के लिए हमें फ्रांस से सीखने की जरूरत है, जहां हमले के बाद किसी भी राजनीतिक पार्टी ने सरकार की आलोचना नहीं की। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षाबलों की मुस्तैदी की वजह से ही पठानकोट एयरबेस पर हमला करने के लिए आए छह फिदायीन हमलावरों को मार गिराया गया। उन्होंने माना है कि यह हमला खुफिया तंत्र की विफलता का परिणाम था। इसके बावजूद उन्होंने यह भी कहा है कि इसकी आलोचना करना अपनी सेना का आत्मविश्वास कम करना होगा।

चोट पहुंचाने वालों को दर्द का अहसास कराना जरूरी: मनोहर पर्रिकर

पठानकोट हमले के चलते अजीत डोवाल का चीन दौरा रद

गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान को पठानकोट हमले के सबूत सौंपे हैं। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस पर तुरंत जांच के आदेश भी दे दिए हैं। पटानकोट हमले की जिम्मेदारी यूनाइटेड जिहादी काउंसिल ने ली थी। अमेरिका ने भी पाकिस्तान से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने को कहा है।

पढ़ें:पीएम ने किया पठानकोट एयरफाेर्स बेस का दौरा, बढ़ाया सैनिकों का हौसला

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अपने घरेलू दिक्कतों की वजह से परेशान है, आइएस का प्रभाव पाकिस्तान पर पड़ रहा है। एक बेहतर पड़ोसी की भूमिका निभाते हुए पठानकोट मामले में पाक सरकार को भारत की मदद करनी चाहिए। एयरबेस पर हमले के मामले में ड्रग तस्करों की भूमिका पर उन्होंने कहा कि वो कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कह सकते हैं लेकिन संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।