Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने कहा, राहुल बेबी को कोई गंभीरता से नहीं लेता

    राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए भाजपा ने शनिवार को उन्हें फिर से कांग्रेस का बेबी कहा। पार्टी ने दावा किया कि न तो उनकी अपनी पार्टी और न ही गठबंधन सहयोगी उन्हें गंभीरता से ले रहे हैं। यही उन्हें पार्टी अध्यक्ष नहीं बनाए जाने का कारण है। बिहार की

    By Rajesh NiranjanEdited By: Updated: Sun, 20 Sep 2015 07:12 AM (IST)

    नई दिल्ली। राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए भाजपा ने शनिवार को उन्हें फिर से कांग्रेस का बेबी कहा। पार्टी ने दावा किया कि न तो उनकी अपनी पार्टी और न ही गठबंधन सहयोगी उन्हें गंभीरता से ले रहे हैं। यही उन्हें पार्टी अध्यक्ष नहीं बनाए जाने का कारण है। बिहार की एक रैली में राहुल ने मोदी सरकार को अमीरों का समर्थक कह कर आलोचना की थी। भाजपा ने उसी का जवाब दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के चंपारण जिले में आयोजित कांग्रेस की रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। भाजपा ने चंपारण भाषण को अपरिपक्व करार दिया है। भाजपा प्रवक्ता एमजे अकबर ने कहा कि वक्ता बनने के लिए राहुल को एक नए स्क्रिप्ट राइटर की दरकार है।