विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धमाके के बारे में नहीं था इंटेलिजेंस इनपुट: नीतीश कुमार

By Edited By:
Published: Mon, 28 Oct 2013 08:50 AM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2013 08:53 AM (IST)

पटना [जागरण ब्यूरो]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में हुए सात बम धमाकों के बाद देर शाम कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जागरण ब्यूरो]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में हुए सात बम धमाकों के बाद देर शाम कहा कि वारदात को लेकर किसी तरह का न तो कोई सेंट्रल इंटेलिजेंस इनपुट था और न ही स्टेट इंटेलिजेंस से कोई रिपोर्ट मिली थी। इस रैली को लेकर जो कुछ भी किया जाना था-वह किया गया। उन्होंने लोगों से धैर्य न खोने की अपील की है।

भटकल के साथी आतंकियों ने किए धमाके

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं कि भाजपा ने भी शांति की अपील की है। इस घटना ने बिहार के माथे पर कलंक का टीका लगा दिया है। यह हमारे लिए चुनौती है और सबक भी। मुख्यमंत्री ने एलान किया कि बम धमाके में जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों को अनुग्रह राशि के तौर पर पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। इस घटना के संबंध में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और देर शाम भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की। एनआइए की टीम से जांच का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है कि यह आतंकी घटना है लेकिन स्पष्ट तौर पर अभी कुछ ठोस कह पाना संभव नहीं है।

पटना में हुंकार रैली से पहले धमाके, छह की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगता है कि पूरे बिहार के माहौल को बिगाड़ने की साजिश रही होगी। यह भी दिखता है कि जान-बूझकर आज की तारीख को तय किया गया। शनिवार रात जब ट्विन टावर के पास से एक अटैची मिली थी तो उसके बाद गांधी मैदान की जांच का निर्देश भी दिया गया था। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि रैली में सुरक्षा को लेकर पूरे प्रबंध किए गए थे। आयोजकों से बात कर पुलिस बल की व्यवस्था हुई थी। बाहर से आए महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम किया गया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर