विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश के खाते में बेटे से कम रुपये

By Edited By:
Published: Wed, 01 Jan 2014 05:45 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2014 05:46 AM (IST)

पटना [जागरण ब्यूरो]। बिहार के मुख्यमंत्री व मंत्रियों ने मंगलवार को अपनी संपत्तियां सार्वजनिक की। इस जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जागरण ब्यूरो]। बिहार के मुख्यमंत्री व मंत्रियों ने मंगलवार को अपनी संपत्तियां सार्वजनिक की। इस जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बैंक खाते में महज 61 हजार रुपये हैं। जबकि उनके बेटे के बैंक खाते में सात लाख 12 रुपये हैं। नीतीश के पास हुंडई कार है तो श्याम रजक के पास होंडा सिटी है। पीके शाही के पास खूब संपत्ति है। कुछ के पास कोल्ड स्टोरेज व खेती की खासी जमीन है तो कई गहनों के शौकीन हैं। अधिकांश मंत्रियों का शेयर, एलआइसी व म्युचुअल फंड में निवेश है।

मुख्यमंत्री के पास 49 हजार रुपये का आभूषण है। साथ में पुराना टीवी व फ्रिज, एसी, कंप्यूटर, एयरकूलर, ट्रेड मिल, बछड़े के साथ चार गायें व एक वाशिंग मशीन है। छह एकड़ से अधिक पुश्तैनी जमीन है, जिसकी कीमत साढ़े 88 लाख रुपये है। इसके अलावा दिल्ली के संसद विहार को-ऑपरेटिव सोसाइटी में एक हजार स्क्वायर फीट का एक फ्लैट है।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के हाथ में 55 हजार और उनकी पत्नी इंदिरा देवी के पास 25 हजार की नकदी है। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी नकदी के मामले में अपनी पत्नी से बहुत पीछे हैं। चौधरी के पास महज 35 हजार रुपये हैं। वे सात बिगहा खेतिहर जमीन के मालिक हैं। शिक्षा मंत्री पीके शाही के पास नकद व फिक्स डिपॉजिट डेढ़ लाख, बैंक बचत खाते में 32.86 लाख, 51.50 लाख की फिक्स डिपॉजिट व पीपीएफ में 24.13 लाख हैं। 14 लाख रुपये की इनोवा है। इस पर 8 लाख का ऋण है। 40 एकड़ से अधिक भूमि है, जिसकी कीमत करीब 1.77 करोड़ है। पत्नी के नाम 10 एकड़ जमीन है, इसकी कीमत 35 लाख है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।