Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई दिल्ली सीट को आप ने बनाया नाक का सवाल

    By Edited By:
    Updated: Fri, 20 Sep 2013 03:36 AM (IST)

    जासं, नई दिल्ली। नई दिल्ली इलाके के अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने राजधानी के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबल ...और पढ़ें

    Hero Image

    जासं, नई दिल्ली। नई दिल्ली इलाके के अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने राजधानी के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले ज्यादा जनसभाएं करने का निर्णय किया है। आप के कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान से यह जनसभाएं अलग होंगी। नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री शीला दीक्षित चुनाव जीतती आ रही हैं और उनके खिलाफ आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इस कारण पार्टी ने अब इस सीट को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा चुनाव तक एक दिन के अंतराल पर नई दिल्ली इलाके में रहने वालों तक आप के कार्यकर्ता संदेश पहुंचाएंगे। अभी तक 36 जनसभा आयोजित करने का शेड्यूल तय हो चुका है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 30 हजार परिवारों के घर-घर जाकर पार्टी ने उन तक अपनी बात रखने की कोशिश की थी। जिनमें से छह हजार परिवारों से सुरक्षा कारणों से वह मुलाकात नहीं कर पाए। बाकी 24 हजार परिवारों के साथ 10 से 15 मिनट तक का समय बिता कर आप के कार्यकर्ता अपनी बात रख चुके हैं।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर