विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक हिंदुओं के लिए आगे क्यों नहीं आती सरकार: विहिप

By Edited By:
Published: Mon, 08 Apr 2013 03:07 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2013 07:47 PM (IST)

नई दिल्ली। विश्व हिंदु परिषद ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है पाकिस्तान से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विश्व हिंदु परिषद ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए न तो किसी सरकार ने ही कुछ किया है और न ही मानव अधिकार संगठनों ने ही उनकी परेशानियों को दूर करने की कोई कवायद की है।

वीएचपी ने कहा है कि जहां मानव अधिकार संगठन आतंकियों की मौत के बाद आकर मानव अधिकारों की दुहाई देते हुए नजर आते हैं, वही संगठन पाकिस्तान में नरकीय जीवन से तंग आकर भारत आने वाले हिंदुओं के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। संगठन का कहना है कि भारत आए इन पाक हिंदुओं का वीजा आठ अप्रैल को खत्म हो रहा है। ऐसे में भी केंद्र और राज्य सरकार ने इनकी कोई सुध नहीं ली है।

संगठन के मीडिया प्रमुख विनोद बंसल के मुताबिक इस मुद्दे को भाजपा के नेता वीके मल्होत्रा ने विधानसभा में उठाया था। वहीं विजय मल्होत्रा ने भी भारत आए पाक हिंदुओं को सहुलियत देने और मदद देने की गुहार केंद्र सरकार से लगाई थी। लेकिन इसके बाद भी सरकार इस पर अभी तक खामोश है। संगठन का कहना है कि पाकिस्तान में हिंदुओं की ज्यादतियां की जाती हैं। वीएचपी ने लोगों से इस मुद्दे पर आगे आकर इन लोगों की मदद करने की अपील की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर