यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सार्क को पुनर्जीवित करने को एनडीए प्रतिबद्ध: राजनाथ
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन [सार्क] को फिर से पुनर्जीवित ...और पढ़ें

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन [सार्क] को फिर से पुनर्जीवित करने को लेकर एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है। साथ ही एक प्रमुख मंच के रूप में भी इस संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर भी हम वचनबद्ध हैं।
राजनाथ सिंह ने काठमांडू में 19 सितंबर को आयोजित गृह मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले कहा कि सार्क एक महत्वपूर्ण मंच है। जहां इस संगठन के सदस्य दक्षिण एशिया के लोगों के कल्याण को बढ़ावा देने और आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने का काम करते हैं।
गौरतलब है कि क्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन यानी सार्क देशों के गृह मंत्रियों की तीन दिवसीय बैठक बुधवार से काठमांडू में शुरू हो रही है। 17 से 19 सितंबर तक चलने वाली है। इस बैठक में आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा, पाइरेसी, ड्रग व मादक पदार्थो की तस्करी के अलावा साइबर क्राइम और मानव तस्करी जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।